22-23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, 23 को मुरिया दरबार में होंगी शामिल

  • Admin
  • Oct 16, 2026
  • 1,185 views

नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों के आत्मविश्वास को बढ़ाने पर जोर, अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच में महिला दर्शकों को मिलेगा निःशुल्क प्रवेश

रायपुर, 16 अक्टूबर 2026।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित है। वे 23 अक्टूबर को जगदलपुर पहुंचकर मुरिया दरबार में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति को बस्तर आने का आमंत्रण दिया गया था। बस्तर के मांझी-चालकी प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान भी उनसे यहां आने का आग्रह किया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। राष्ट्रपति का बस्तर आगमन प्रदेश के लिए प्रसन्नता और गौरव का अवसर है।

नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता

मुख्यमंत्री ने नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों और अन्य दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दंतेवाड़ा में आयोजित शिविर को संबोधित किया। उनके संबोधन से नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता मिले, ताकि वे सम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ सकें।

अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच में महिलाओं का प्रवेश निःशुल्क

छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले मुकाबले में महिला दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन से प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।

सम्बन्धित खबरें