दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

  • Admin
  • Oct 23, 2026
  • 3,712 views

रायपुर, 22 अक्टूबर 2026।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचीं। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राज्यपाल रमेन डेका ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति के इस प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपराओं और ऐतिहासिक आयोजनों से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता निर्धारित है।

सम्बन्धित खबरें