सिवनी प्रकरण में पुलिस विभाग की कार्रवाई, एएसपी और एसडीओपी सहित 6 पुलिसकर्मी निलंबित वायरल वीडियो में प्रथम दृष्टया संदिग्ध आचरण सामने आने पर मुख्यमंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश कदाचार और अनुशासनहीनता पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों के विरुद्ध होगी कठोर कार्रवाई

  • Admin
  • Nov 18, 2026
  • 1 views

भोपाल, बुधवार, 18 नवंबर 2026।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता और कदाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुलिस बल में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया कि सिवनी के वायरल वीडियो प्रकरण में प्रथम दृष्टया संदिग्ध आचरण सामने आने पर एएसपी, एसडीओपी सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने वाले प्रत्येक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी से अपेक्षा है कि वह पूरी जिम्मेदारी, मर्यादा और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कदाचार के प्रति राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है और जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सम्बन्धित खबरें