क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को किया याद, कहा—सदैव स्मरणीय रहेगा उनका योगदान

  • Admin
  • Nov 18, 2026
  • 3,217 views

 

भोपाल, बुधवार, 18 नवंबर 2026।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अदम्य साहस और अटूट संकल्प के साथ संघर्ष करने वाले बटुकेश्वर दत्त का जीवन देशभक्ति और समर्पण की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपने संदेश में कहा कि क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त का त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी को नमन करते हुए उनके योगदान का स्मरण किया।

सम्बन्धित खबरें