पीएम मोदी के जन्मदिन पर पूरे मध्यप्रदेश में एक साथ जले 3.55 करोड़ दीप, 845 प्रमुख स्थलों पर हुआ दीपोत्सव-शिप्रा तट पर बना विश्व रिकॉर्ड

  • Admin
  • Sep 17, 2026
  • 13,252 views

33.27 लाख दीपों से जगमगाया उज्जैन, शिप्रा तट पर बना विश्व रिकॉर्ड

 

भोपाल, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्यप्रदेश गुरुवार शाम दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेशभर में 3 करोड़ 55 लाख दीप एक साथ प्रज्ज्वलित किए गए। उज्जैन में शिप्रा नदी के घाटों और महाकाल महालोक में 33 लाख 27 हजार दीप एक साथ जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाए जाने का आयोजन हुआ। रामघाट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंघी ने उज्जैनवासियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए।

शाम 7 बजे सायरन बजते ही शिप्रा के विभिन्न घाटों और महाकाल महालोक में एक साथ दीप जल उठे। हजारों श्रद्धालुओं, नागरिकों और 25 हजार से अधिक वॉलिंटियर्स की भागीदारी से उज्जैन का दृश्य दीपों के महासागर में बदल गया। दीपोत्सव के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा के प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।

शिप्रा आरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता

दीपोत्सव से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंघी ने शिप्रा आरती में हिस्सा लिया। मां शिप्रा की आराधना कर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

रामघाट से महाकाल महालोक तक दीपों की रोशनी

शिप्रा तट के रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट और भूखी माता घाट सहित महाकाल महालोक में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। सायरन के साथ शुरू हुए दीप प्रज्ज्वलन के बाद देखते ही देखते घाट रोशनी से नहा उठे।

आयोजन में शामिल नागरिकों और स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में दीप जलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सेवा संकल्प अभियान के प्रदेशव्यापी शुभारंभ से भी जोड़ा गया।

845 प्रमुख स्थलों पर भी रोशन हुए दीप

प्रदेश के 845 आईकॉनिक प्लेस पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए। ग्वालियर में 11, शिवपुरी 11, गुना 10, अशोकनगर 11, दतिया 14, भिंड 10, मुरैना 18, श्योपुर 80, इंदौर 32, बड़वानी 27, धार 32, झाबुआ 11, आलीराजपुर 4, खरगोन 10, खंडवा 27, बुरहानपुर 15, उज्जैन 10, नीमच 15, देवास 17, शाजापुर 16, आगर 7, रतलाम 17 और मंदसौर 15 प्रमुख स्थलों पर दीपोत्सव हुआ।

भोपाल में 21, सीहोर 10, रायसेन 18, विदिशा 18, राजगढ़ 11, नर्मदापुरम 10, बैतूल 144, हरदा 10, सागर 10, दमोह

सम्बन्धित खबरें