नवरात्रि का शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी ने मां शैलपुत्री से मांगा देशवासियों के लिए आशीर्वाद

  • Admin
  • Oct 11, 2026
  • 18,997 views

धैर्य और आत्मविश्वास की ज्योति सबके मन में प्रज्वलित होने की कामना; प्रधानमंत्री ने साझा की मां शैलपुत्री को समर्पित भक्ति स्तुति

 

नई दिल्ली : 11 अक्टूबर 2026। नवरात्रि के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां शैलपुत्री की आराधना कर देशवासियों के सुख, शांति और आत्मविश्वास की कामना की। उन्होंने मां शैलपुत्री को शांति की अधिष्ठात्री बताते हुए प्रार्थना की कि देवी की दिव्य कृपा से सभी के हृदय में धैर्य और आत्मविश्वास की ज्योति प्रज्वलित हो तथा देशवासियों पर मां का आशीर्वाद सदैव बना रहे।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर मां शैलपुत्री को समर्पित एक भक्ति स्तुति भी साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में नवरात्रि के शुभारंभ पर मां के चरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए सभी के जीवन में धैर्य, आत्मविश्वास और देवी की कृपा बने रहने की कामना की।
प्रधानमंत्री का संदेश
नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “नवरात्रि के शुभारंभ पर शांति की अधिष्ठात्री मां शैलपुत्री के चरणों में कोटिश: नमन। उनकी दिव्य कृपा से सभी के मन में धैर्य और आत्मविश्वास का दीप प्रज्वलित हो। देशवासियों पर सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे, यही कामना है।”

सम्बन्धित खबरें