माँ का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी, उनका जाना अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री साय

  • Admin
  • Nov 20, 2026
  • 0 views

योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया गहरा शोक, दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 20 नवंबर 2026। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने शोक संदेश में कहा कि माँ का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। एक पुत्र के लिए माँ ही उसकी पूरी दुनिया होती है। माँ का निःस्वार्थ प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उनके जाने से जीवन में जो कमी आती है, उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएँ योगी आदित्यनाथ और उनके शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने बाबा केदारनाथ से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकसंतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सम्बन्धित खबरें