चक्रवात से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सर्वेक्षण के निर्देश

  • Admin
  • Nov 20, 2026
  • 1 views

आरबीसी 6-4 और फसल बीमा योजना के तहत प्रभावित किसानों को मिलेगी पात्रतानुसार आर्थिक सहायता

रायपुर, 20 नवंबर 2026। 

अकवान चक्रवात के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभावित किसानों को राहत का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर प्रभावित किसान के साथ खड़ी है। किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। चक्रवात से हुई फसल क्षति का सर्वेक्षण कराकर सभी पात्र किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। सर्वेक्षण के आधार पर प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों के तहत पात्रतानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसलें बीमित हैं, उन्हें संबंधित फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अनुसार पात्र बीमा दावा राशि दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।

सम्बन्धित खबरें