कैलाश सारंग की पुण्यतिथि पर देशभर में मनाया गया मातृ-पितृ भक्ति दिवस **मंत्री विश्वास सारंग ने वृद्धजनों के चरण पखारकर की आरती, लिया आशीर्वाद; देशभर में सेवा कार्यक्रम आयोजित** **#सारंग_मातृ_पितृ_भक्ति_दिवस सोशल मीडिया पर कई घंटों तक देश में नंबर-1 पर ट्रेंड करता रहा

  • Admin
  • Nov 14, 2026
  • 1,121 views

भोपाल : 14 नवंबर 2026**

पूर्व राज्यसभा सदस्य कैलाश नारायण सारंग की पुण्यतिथि पर शनिवार को देशभर में मातृ-पितृ भक्ति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल की नरेला विधानसभा के विभिन्न वार्डों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर वृद्धजनों के चरण पखारे, उनकी आरती उतारी और आशीर्वाद लिया।

भोपाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों में वृद्धजनों के सम्मान के साथ शीतल पेय वितरण, रक्तदान, निःशुल्क चिकित्सा शिविर और अन्य सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। मंत्री सारंग के आह्वान पर बड़ी संख्या में युवाओं ने अपने माता-पिता और आसपास रहने वाले बुजुर्गों का सम्मान किया तथा उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। इस दौरान #सारंग_मातृ_पितृ_भक्ति_दिवस हैशटैग देशभर में कई घंटों तक नंबर-1 पर ट्रेंड करता रहा।

## हर बुजुर्ग की सेवा करना हमारा संकल्प : विश्वास सारंग

मंत्री सारंग ने कहा कि समाज में रहने वाला हर बुजुर्ग हमारे माता-पिता के समान है। उनकी सेवा करना हमारा दायित्व है। इसी भावना के साथ देशभर में मातृ-पितृ भक्ति दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में बुजुर्गों के चरण पखारकर, उनकी आरती उतारकर और उनका सम्मान कर सभी अभिभूत हैं। हमारा संकल्प है कि हर बुजुर्ग की सेवा करेंगे। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार सात वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और अब देशभर में बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़कर लाखों वृद्धजनों का सम्मान कर रहे हैं।

## देशभर में आयोजित हुए सेवा और सम्मान के कार्यक्रम

कैलाश सारंग की पुण्यतिथि पर मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिल्ली, पटना, रायपुर, झांसी, प्रयागराज, ग्वालियर, विदिशा, गुना, नरसिंहपुर, गाडरवारा, राजगढ़, बालाघाट, सीहोर, डबरा, अशोकनगर, जबलपुर, शिवपुरी, नसरुल्लागंज, गैरतगंज, बैरसिया और सैलाना सहित अनेक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और कायस्थ समाज के लोगों ने सेवा गतिविधियों में भाग लिया।

इस दौरान जरूरतमंदों को भोजन पैकेट, राशन, फल, पुस्तकें, शीतल पेय और कंबल वितरित किए गए। साथ ही वृद्धजनों का सम्मान कर उनके प्रति आदर और सेवा का भाव प्रकट किया गया।

## सोशल मीडिया पर देशभर में ट्रेंड हुआ हैशटैग

मंत्री सारंग के आह्वान पर युवा पीढ़ी ने मातृ-पितृ भक्ति दिवस में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। युवाओं ने अपने माता-पिता के साथ आसपास के वृद्धजनों का सम्मान किया और कार्यक्रमों के फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए। इसके चलते #सारंग_मातृ_पितृ_भक्ति_दिवस हैशटैग कई घंटों तक देशभर में नंबर-1 पर ट्रेंड करता रहा।

## नरेला विधानसभा के इन वार्डों में हुआ वृद्धजनों का सम्मान

कैलाश सारंग की पुण्यतिथि पर मंत्री विश्वास सारंग ने नरेला विधानसभा के 12 वार्डों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर वृद्धजनों का सम्मान किया। कार्यक्रमों के प्रमुख स्थल इस प्रकार रहे—

- **वार्ड 71:** स्वामी विवेकानंद चौराहा
- **वार्ड 39 एवं 40:** पुराना पेट्रोल पंप, 80 फीट रोड
- **वार्ड 36:** जैन मंदिर के पास, शंकराचार्य नगर
- **वार्ड 59:** डबल स्टोरी, अन्ना नगर
- **वार्ड 58:** सर्जना पार्क
- **वार्ड 44:** हनुमान मंदिर, आचार्य नरेंद्रदेव नगर
- **वार्ड 41:** शादी हॉल
- **वार्ड 70:** पिंक टॉवर के सामने
- **वार्ड 69:** नर्मदा चौराहा
- **वार्ड 38:** एकतापुरी
- **वार्ड 37:** मरई माता मंदिर द्वारका नगर

## समाज सेवा के लिए समर्पित रहा कैलाश सारंग का जीवन

पूर्व राज्यसभा सदस्य कैलाश नारायण सारंग का पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने पैतृक ग्राम बरेली में वृद्धाश्रम की स्थापना कर निराश्रित और बेसहारा बुजुर्गों को सम्मानपूर्ण जीवन देने की पहल की थी।

इसके अतिरिक्त रायसेन जिले के ग्राम घाटपिपरिया में नर्मदा तट पर परिक्रमावासियों के लिए आश्रम की स्थापना कर सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके द्वारा शुरू किए गए अनेक सेवा प्रकल्प आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

## 16 नवंबर को नरेला के इन स्थानों पर होंगे सम्मान कार्यक्रम

मातृ-पितृ भक्ति दिवस के तहत 16 नवंबर को भी नरेला विधानसभा क्षेत्र में वृद्धजनों के सम्मान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार हैं—

| वार्ड | समय | कार्यक्रम स्थल |
|---|---|---|
| 76 | शाम 4:30 बजे | श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर |
| 75 | शाम 5:00 बजे | केनरा बैंक के सामने, करोंद |
| 77 | शाम 5:30 बजे | शिव मंदिर, पुलिस चौकी करोंद |
| 78 | शाम 6:00 बजे | पानी की टंकी के पास, विश्वकर्मा नगर करोंद |
| 79 | शाम 6:30 बजे | सरदार पटेल स्कूल |

इन आयोजनों के माध्यम से वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और पारिवारिक संस्कारों का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
:::

 

सम्बन्धित खबरें