मुख्यमंत्री यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि जनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में किया नमन, जनप्रतिनिधि और गणमान्यजन रहे उपस्थित

  • Admin
  • Nov 14, 2026
  • 955 views

जबलपुर, शनिवार, 14 नवंबर 2026।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शनिवार को जबलपुर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने “भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें” का उद्घोष भी किया।

इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके, सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी एवं संतोष बरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोंटिया सहित अखिलेश जैन और रत्नेश सोनकर उपस्थित रहे।

सम्बन्धित खबरें