बस्तर में सात लाख से अधिक दीप प्रज्वलित, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा—बारूद की गंध से निकलकर लौट रही महुआ की महक और मेलों-मड़इयों की रौनक

  • Admin
  • Sep 17, 2026
  • 12,407 views

सवा लाख दीपों से जगमगाया दंतेश्वरी मंदिर, बस्तर में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत

 

रायपुर, 17 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर में महीनेभर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। जगदलपुर के ऐतिहासिक मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। अभियान के शुभारंभ अवसर पर बस्तर जिले में सात लाख से अधिक दीप जलाए गए। इनमें मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में सवा लाख, जगदलपुर शहर में ढाई लाख से अधिक और ग्रामीण क्षेत्रों में साढ़े चार लाख दीप प्रज्वलित किए गए।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बस्तर में किया शुभारंभ

दीपों के उजाले में बस्तर ने व्यक्त किया आशीर्वाद

मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर की जनता ने लाखों दीपों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी कृतज्ञता और आशीर्वाद व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि बस्तर को नक्सलवाद की चुनौती से बाहर निकालकर शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में सुरक्षा बलों के शौर्य के साथ जनता का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा है। लगातार प्रयासों और जनसहयोग से बस्तर में बदलाव का वातावरण तैयार हुआ है।

बारूद की गंध से महुआ की महक तक पहुंचा बस्तर

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए कहा कि पिछले पांच दशकों से जिस बारूद की गंध में बस्तर जकड़ा हुआ था, वहां अब महुआ की महक और पारंपरिक मेलों-मड़इयों की रौनक लौट रही है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण अब अधिक बेखौफ होकर अपने आराध्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना और पारंपरिक आयोजनों में शामिल हो पा रहे हैं। नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और जनता के सहयोग से लगातार सफलता मिली है।

उप मुख्यमंत्री ने झीरम के शहीदों को न्याय दिलाने के प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पुराने मामलों की जानकारी संकलित कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया ‘सेवा संकल्प अभियान’ का बस्तर में किया शुभारंभ

‘पॉलिटिक्स विद परफॉर्मेंस’ का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री ने वर्ष 2014 के बाद देश में हुए विभिन्न नीतिगत बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ‘पॉलिटिक्स विद परफॉर्मेंस’ के नए दौर में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में एमबीबीएस की सीटें 51 हजार से बढ़कर एक लाख 29 हजार से अधिक हो गई हैं। दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज शुरू होने तथा देश में एम्स की संख्या सात से बढ़कर 22 होने का भी उन्होंने उल्लेख किया।

उन्होंने धारा 370 के प्रावधानों में बदलाव, सर्जिकल और एयर स्ट्राइक तथा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए इन्हें केंद्र सरकार की नीतिगत दिशा और निर्णय क्षमता से जोड़ा।

दीपों की रोशनी में विकास का संकल्प

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे और जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ने भी बस्तर में शांति, विकास और रोजगार के नए अवसरों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, संभाग आयुक्त डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बी.एन. मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय खन्ना सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सम्बन्धित खबरें