MP की 12 पेंशन और सहायता योजनाओं से 57 लाख 56 हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित मुख्यमंत्री हर महीने DBT के जरिए खातों में पहुंचाते हैं राशि, वृद्धजन, महिलाओं और दिव्यांगजनों समेत जरूरतमंदों को मिल रहा आर्थिक संबल

  • Admin
  • Sep 28, 2026
  • 1,225 views

भोपाल | 28 सितंबर 2026

मध्यप्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अन्य सहायता योजनाओं के माध्यम से 57 लाख 56 हजार 334 पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता मिल रही है। इन योजनाओं का लाभ वृद्धजनों, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं, दिव्यांगजनों और जरूरतमंद परिवारों को दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान प्रतिमाह डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से पेंशन एवं सहायता राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित करते हैं।

वृद्धावस्था और विधवा पेंशन में लाखों लाभार्थी

आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण के अनुसार, प्रदेश में इन योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों की संख्या इस प्रकार है—

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना: 15 लाख 75 हजार 79
  • राष्ट्रीय विधवा पेंशन: 5 लाख 46 हजार 920
  • राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन: 84 हजार 623
  • समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन: 18 लाख 63 हजार 632
  • मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन: 15 लाख 29 हजार 490

अविवाहित महिलाओं से लेकर दिव्यांगजनों तक सहायता

सरकार की अन्य पेंशन एवं सहायता योजनाओं में भी हजारों हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं—

  • मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन: 3 हजार 992
  • मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन: 63 हजार 590
  • बहुदिव्यांग एवं बौद्धिक दिव्यांग सहायता अनुदान: 82 हजार 143
  • राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना: 1 हजार 413
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना: 4 हजार 908
  • मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना: 340
  • दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना: 204

समय पर सहायता पहुंचाने पर जोर

विभाग के अनुसार, राज्य सरकार गरीब, निराश्रित और कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। पेंशन और सहायता राशि से हितग्राहियों को दैनिक जरूरतों में मदद मिलने के साथ सम्मानपूर्वक जीवन जीने का आधार भी मिलता है।

सरकार का संकल्प है कि योजनाओं का लाभ समय पर प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।

सम्बन्धित खबरें