मंत्री विश्वास सारंग ने करोंद के काशी विश्वनाथ मंदिर में सूर्यदेव को अर्पित किया संध्या अर्घ्य नरेला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं के साथ मनाया आस्था का महापर्व छठ पर्व भारतीय संस्कृति, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और लोक परंपराओं का अनुपम प्रतीक: सारंग

  • Admin
  • Nov 16, 2026
  • 1 views

भोपाल, रविवार, 15 नवंबर 2026।

लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

मंत्री सारंग ने शाखा ग्राउंड, अन्ना नगर, दुर्गाधाम मंदिर, सुभाष नगर, एकतापुरी, राजेंद्र नगर, काशी विश्वनाथ मंदिर करोंद, गोकुल धाम करोंद और संजीव नगर स्थित छठ घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ पूजा में सहभागिता की।

छठ महापर्व देता है श्रद्धा, अनुशासन और समर्पण का संदेश

इस अवसर पर मंत्री सारंग ने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, आस्था, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और लोक परंपराओं का अनुपम प्रतीक है। यह पर्व समाज में श्रद्धा, अनुशासन, समर्पण और पारिवारिक एकता का संदेश देता है।

छठ गीतों और भक्ति से भक्तिमय हुए घाट

छठ पूजा के अवसर पर नरेला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पारंपरिक छठ गीतों, भक्ति और उत्साह से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार और समाज के कल्याण की कामना की।

सम्बन्धित खबरें