मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कोटमसर के आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

  • Admin
  • Oct 25, 2026
  • 9,681 views

बच्चों से आत्मीय संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बस्तर, 25 अक्टूबर 2026। 

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बस्तर जिले के दरभा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोटमसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पेदावाड़ा मांझीपाल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनसे बातचीत की।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और बेहतर देखभाल को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को सुरक्षित और स्नेहपूर्ण वातावरण के साथ सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उनके समुचित पोषण और विकास को सुनिश्चित किया जा सके।

बच्चों के विकास के लिए नियमित निगरानी पर जोर

मंत्री राजवाड़े ने केंद्र की व्यवस्थाओं को बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक देखभाल की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यहां बच्चों को बेहतर सुविधाएं और आत्मीय वातावरण मिलना चाहिए।

उन्होंने संबंधित अमले से बच्चों की जरूरतों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और केंद्र की व्यवस्थाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।

सम्बन्धित खबरें