गांधी-शास्त्री जयंती पर नशामुक्त भारत का संदेश, राज्यपाल डेका के नेतृत्व में निकली पदयात्रा

  • Admin
  • Oct 02, 2026
  • 3,736 views

टाउन हॉल से अंबेडकर चौक तक हुआ आयोजन, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

रायपुर, 2 अक्टूबर 2026।


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ पदयात्रा आयोजित की गई। राज्यपाल रमेन डेका पदयात्रा में शामिल हुए और नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत टाउन हॉल परिसर से हुई। यहां राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने टाउन हॉल से शुरू हुई पदयात्रा में सहभागिता की। पदयात्रा के दौरान भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

टाउन हॉल रायपुर से शुरू हुई पदयात्रा अंबेडकर चौक पहुंची। यहां राज्यपाल डेका ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता और जनजागरूकता बेहद महत्वपूर्ण है।

पदयात्रा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, विद्यार्थी और शहर के नागरिक शामिल हुए। इस दौरान प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

सम्बन्धित खबरें