सामाजिक समरसता, गौ सेवा, धर्म संस्कृति पर हुई सार्थक चर्चा

  • Admin
  • Sep 15, 2026
  • 3,728 views

भीलवाड़ा, 14 सितंबर 2026।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी अपने भीलवाड़ा प्रवास के दौरान आज राष्ट्रसंत मनोज्ञाचार्य पुलक सागर जी गुरुदेव से मिले।

डॉ. मोहन भागवत जी राजस्थान के प्रवास के दौरान आज भीलवाड़ा पहुंचे। भीलवाड़ा में सरसंघचालक जी ने पूज्य संत पुलक सागर जी महाराज से भेंट की। महाराज जी ने सरसंघचालक जी को भेंट स्वरूप ॐ की प्रतिकृति एवं एक पुस्तक प्रदान की। दोनों के मध्य धर्म संस्कृति, गौ सेवा, सामाजिक एकता एवं समरसता सहित समाज जीवन के विषयों पर चर्चा हुई।

मोहन भागवत जी ने आचार्यश्री के पाद प्रक्षालन किए और वंदन-अभिनंदन किया। आचार्यश्री ने उनको आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने में आरएसएस की भूमिका अहम है।

डॉ. मोहन भागवत जी ने इस अवसर पर इन्दौर की सरोज शाह द्वारा आचार्य पुलकसागर जी के प्रेरणादायी जीवन पर लिखित पुस्तक ‘एक और मुक्तिदूत’ का विमोचन भी किया तथा उसे आचार्यश्री के चरणों में समर्पित किया।

सम्बन्धित खबरें