हम भारत के लोग अर्थात भारत के सभी नागरिक राष्ट्र की आधारभूत शक्ति हैं

  • Admin
  • Oct 08, 2026
  • 5,652 views

अजमेर। 

लोकमंथन यात्रा राजस्थान, यात्रा का तृतीय चरण चित्तौड़ प्रांत में 8 अक्तूबर को पुष्कर से प्रारंभ हुआ तथा 21 अक्तूबर को झालावाड़ में समापन होगा।

गुरुवार को प्रातः 8:000 बजे ब्रह्मा मंदिर दर्शन के बाद पुष्करराज जी की पूजा कर यात्रा प्रारंभ हुई जो वाहन रैली के रूप में प्रातः 10:00 बजे आदर्श विद्या निकेतन, अजमेर रिजनल कॉलेज तिराहे पर पहुंची। वहां से  यात्रा राजकीय कन्या महाविद्यालय पहुंची, यहां विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इनमें भारतीय लोक परम्परा के साथ लोक वाद्य, लोक गीत, लोक नृत्य आदि की प्रस्तुति हुई। लोक खेल सतोलिया, लट्टू, लंगड़ी टांग, रस्सा – कस्सी, खो-खो, कबड्डी का प्रदर्शन किया गया।

लोक गीतों में पधारो म्हारे देश की मनमोहक प्रस्तुति हुई। राजीव गांधी सभागार में अधिवक्ता परिषद एवं राजस्थान ह्यूमन रिसोर्सेज डेवलपमेंट फाउंडेशन (RHRD) के संयुक्त तत्वाधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

लोकमंथन यात्रा के संयोजक डॉ. सत्यनारायण कुमावत ने बताया कि राजस्थान के प्रत्येक जिला केंद्र से निकलने वाली लोकमंथन यात्रा के अंतर्गत लोक संस्कृति, परंपरा, शिक्षा, साहित्य, संविधान और खेलों से जुड़े कार्यक्रम हो रहे हैं। यात्रा में संविधान में वर्णित “हम भारत के लोग” शब्द का अर्थ के साथ विस्तारपूर्वक महत्ता व संदर्भ को बताया जा रहा है।

सम्बन्धित खबरें