19,958 मेगावाट बिजली की मांग पूरी कर मध्यप्रदेश ने बनाया नया रिकॉर्ड

  • Admin
  • Nov 20, 2026
  • 9,875 views

 

भोपाल, 20 नवंबर 2026।

मध्यप्रदेश ने बिजली की अधिकतम मांग पूरी करने के मामले में नया रिकॉर्ड कायम किया है। प्रदेश में शुक्रवार सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर बिजली की अधिकतम मांग 19,958 मेगावाट दर्ज की गई। खास बात यह रही कि विद्युत कंपनियों ने इस पूरी मांग की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की। मांग के अनुरूप बिजली उपलब्ध कराकर कंपनियों ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति की अपनी प्रतिबद्धता को प्रभावी ढंग से पूरा किया।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश ने अपनी पिछली अधिकतम बिजली मांग का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 14 जनवरी 2026 को प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 19,895 मेगावाट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को दर्ज नई मांग इससे 63 मेगावाट अधिक रही।

मध्य क्षेत्र में भी मांग का नया रिकॉर्ड

प्रदेश के मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (सीजेड डिस्कॉम) के क्षेत्र में भी बिजली की मांग ने नया रिकॉर्ड बनाया। यहां अधिकतम मांग 6,370 मेगावाट दर्ज की गई, जबकि इससे पहले 14 जनवरी 2026 को 6,362 मेगावाट की मांग दर्ज हुई थी।

इस तरह मध्य क्षेत्र में भी पिछली अधिकतम मांग के मुकाबले 8 मेगावाट की वृद्धि दर्ज की गई। रिकॉर्ड मांग के बावजूद शत-प्रतिशत बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रदेश की विद्युत व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सम्बन्धित खबरें