मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह पर दीं शुभकामनाएं

  • Admin
  • Nov 20, 2026
  • 1,754 views

भोपाल, 20 नवंबर 2026।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीहरि विष्णु के चार माह की योगनिद्रा से जागृत होने और माता तुलसी के साथ भगवान शालिग्राम के शुभ विवाह का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का संचार करे। उन्होंने कामना की कि यह शुभ अवसर सभी के लिए मंगलकारी हो।

सम्बन्धित खबरें