‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया नमन

  • Admin
  • Nov 20, 2026
  • 3,414 views

भोपाल, 20 नवंबर 2026।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महान धावक और पद्मश्री से सम्मानित मिल्खा सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से प्रसिद्ध मिल्खा सिंह ने भारतीय एथलेटिक्स में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय एथलेटिक्स में मिल्खा सिंह का योगदान और खेल के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। उनका जीवन युवाओं को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर परिश्रम करने और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

सम्बन्धित खबरें