महाकवि कालिदास की जयंती पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया नमन

  • Admin
  • Nov 20, 2026
  • 7,845 views

भोपाल, 20 नवंबर 2026।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संस्कृत काव्य परंपरा के महान रचनाकार महाकवि कालिदास की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि महाकवि कालिदास की साहित्यिक रचनाओं ने भारतीय साहित्य को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ‘अभिज्ञानशाकुंतलम्’, ‘मेघदूतम्’, ‘रघुवंशम्’ और ‘कुमारसंभवम्’ जैसी कालजयी रचनाएं भारतीय साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं। महाकवि कालिदास की रचनाएं साहित्य जगत के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेंगी।

सम्बन्धित खबरें