डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के सफल क्रियान्वयन के लिए बैंकों को दिए निर्देश

  • Admin
  • Nov 13, 2026
  • 6,539 views

उत्तर बस्तर कांकेर, 13 नवंबर 2026। 

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक पर आधारित डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 शुरू किया गया है। इस सुविधा के माध्यम से पेंशनर अपने मोबाइल फोन अथवा कम्प्यूटर की मदद से घर बैठे ही डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।

डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला कोषालय अधिकारी, कांकेर द्वारा जिले के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा है कि बैंक शाखाएं पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की सुविधा के बारे में जागरूक करें और उन्हें इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।

सम्बन्धित खबरें