एशियन गेम्स में भारत का फिर दबदबा, पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड फाइनल में ईरान को 40-34 से हराया, स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी बधाई

  • Admin
  • Sep 26, 2026
  • 3,569 views

भोपाल | 26 सितंबर 2026

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 40-34 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

भारतीय टीम की इस जीत पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने एक बार फिर अपनी क्षमता साबित करते हुए फाइनल में ईरान को हराया और पूरे देश को गौरवान्वित किया।

भारत ने इस जीत के साथ एशियन गेम्स में पुरुष कबड्डी का स्वर्ण बरकरार रखा।

सम्बन्धित खबरें