विश्वकर्मा जयंती पर श्रमवीरों का सम्मान, सीएम साय ने कहा—आशीर्वाद के दीप से रोशन हो हर घर

  • Admin
  • Sep 17, 2026
  • 32,231 views

बीरगांव में किसान-मजदूर सम्मान समारोह, विभिन्न क्षेत्रों की 76 प्रतिभाओं का सम्मान; ढाई वर्षों में नगर निगम क्षेत्र में करीब 175 करोड़ रुपये के विकास कार्य

रायपुर, 17 सितंबर 2026। भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बीरगांव का बुधवारी बाजार मैदान सेवा, श्रम और सृजन के संदेश से गूंज उठा। यहां आयोजित भगवान विश्वकर्मा पूजा एवं किसान-मजदूर सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना के साथ अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और गरीब कल्याण के लिए समर्पित किया है। उनके जन्मदिन से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प अभियान’ सेवा के भाव को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का अवसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर भगवान विश्वकर्मा की जयंती है, जो कौशल, श्रम, सृजन और निर्माण की प्रेरणा देते हैं, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। दोनों अवसर समाज और राष्ट्र निर्माण में कर्म, कौशल तथा सेवा के महत्व को रेखांकित करते हैं।

किसान और श्रमिक विकास की मजबूत नींव

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान के परिश्रम से अन्न के भंडार भरते हैं और श्रमिक के श्रम से विकास की आधारभूत संरचनाएं आकार लेती हैं। खेत से कारखाने और निर्माण स्थल से उद्योगों तक किसान, श्रमिक, कारीगर और शिल्पकार छत्तीसगढ़ की प्रगति के वास्तविक भागीदार हैं। विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प इन्हीं श्रमवीरों के सामर्थ्य, कौशल और परिश्रम से साकार होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के श्रम के सम्मान के साथ उनके परिवारों को सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली देने के लिए लगातार काम कर रही है। पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए जन्म से लेकर बच्चों की शिक्षा और आजीविका तक विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

श्रमिक परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके तहत 200 बच्चों को निजी आवासीय विद्यालयों में पढ़ने का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने श्रमिकों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपना पंजीयन कराने का आग्रह किया।

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ई-रिक्शा उपलब्ध कराने सहित विभिन्न प्रयासों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य श्रमिक परिवारों को केवल सहायता प्राप्त करने वाला नहीं, बल्कि अवसर और संसाधनों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त परिवार बनाना है।

किसानों की समृद्धि से मजबूत होगा प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था और सामाजिक जीवन में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। किसानों की समृद्धि से गांव मजबूत होते हैं और गांवों की मजबूती से पूरा प्रदेश आगे बढ़ता है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा

सम्बन्धित खबरें