स्वास्थ्य मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरला का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश

  • Admin
  • Nov 22, 2026
  • 0 views

दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा सुविधाओं और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

रायपुर, 22 नवंबर 2026। 

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरला का निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा सुविधाओं और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।

स्वास्थ्य मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में आवश्यक सुधार करने तथा मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की स्थिति की जानकारी लेकर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

सम्बन्धित खबरें