राज्यपाल रमेन डेका ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर

  • Admin
  • Nov 23, 2026
  • 0 views

Klस्वेच्छानुदान मद से उपलब्ध कराए तकनीकी संसाधन, विद्यार्थियों को मिलेंगी बेहतर डिजिटल और शैक्षणिक सुविधाएं

रायपुर, 23 नवंबर 2026। 

राज्यपाल रमेन डेका ने सोमवार को लोकभवन में सरस्वती महाविद्यालय, बिलासपुर को अपने स्वेच्छानुदान मद से 10 कंप्यूटर और प्रिंटर प्रदान किए। इस पहल का उद्देश्य महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं तकनीकी सुविधाओं को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना है।

राज्यपाल डेका ने कहा कि महाविद्यालय की डिजिटल एवं तकनीकी क्षमता को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों के अध्ययन को अधिक सुगम और आधुनिक बनाने के लिए कंप्यूटर और प्रिंटर उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन संसाधनों से विद्यार्थियों को अध्ययन में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इस अवसर पर सरस्वती महाविद्यालय के अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के सदस्य बृजेंद्र शुक्ला, विवेक सक्सेना, लक्ष्मण राव मागर और बद्रीनाथ केसरवानी सहित महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

सम्बन्धित खबरें