राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन, जनजातीय गौरव दिवस की दी शुभकामनाएं

  • Admin
  • Nov 15, 2026
  • 1,485 views

रायपुर, 15 नवंबर 2026। 

राज्यपाल रमेन डेका ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जनजातीय अस्मिता के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश और देश के सभी जनजातीय भाई-बहनों को इस गौरवपूर्ण दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोक भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

सम्बन्धित खबरें