राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मिले राज्यपाल

  • Admin
  • Oct 12, 2026
  • 9,904 views

रमेन डेका ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की, कहा— मेहनत, अनुशासन और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

रायपुर, 12 अक्टूबर 2026।

छत्तीसगढ़ के विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों ने आज लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद के साथ पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी खेल उपलब्धियों की जानकारी दी।

खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना

राज्यपाल रमेन डेका ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने और प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

विभिन्न खेलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे शामिल

राज्यपाल से भेंट करने वाले खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर प्रदीप क्षत्री एवं लखपति सिंदूर, वेटलिफ्टर कैलाश सिक्का, बास्केटबॉल खिलाड़ी सौपी सिक्का, थाई बॉक्सिंग की स्वर्ण पदक विजेता मानसी तांडी, सॉफ्टबॉल खिलाड़ी गंगा सोना एवं प्रतिमा सोना शामिल रहे।

इसके अलावा फुटबॉल खिलाड़ी बोस्टो तांडी एवं राजेश महानंद, कराटे खिलाड़ी लक्षिता तांडी, किक बॉक्सिंग खिलाड़ी रीयाशा बाघ और पावरलिफ्टर प्रिया हरपाल ने भी राज्यपाल से मुलाकात की। इस अवसर पर ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन-5’ के विजेता रितेश पाल भी उपस्थित रहे।

उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

राज्यपाल ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता को प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।

सम्बन्धित खबरें