गांधी जयंती पर राज्यपाल डेका ने संभाली झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश

  • Admin
  • Oct 02, 2026
  • 9,722 views

लोक भवन परिसर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत की साफ-सफाई, नागरिकों से दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने की अपील

रायपुर, 2 अक्टूबर 2026।


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोक भवन परिसर के बाहर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

राज्यपाल डेका ने लोक भवन परिसर में आयोजित स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता करते हुए स्वयं साफ-सफाई की। इस दौरान उन्होंने झाड़ू लगाकर कचरा एकत्रित किया और उसके उचित निपटान की प्रक्रिया में सहभागिता की। लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सुबह परिसर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया और साफ-सफाई की।

राज्यपाल डेका ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर परिसर के साथ स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे।

सम्बन्धित खबरें