गांधी-शास्त्री जयंती पर लोक भवन में राज्यपाल डेका ने अर्पित की श्रद्धांजलि

  • Admin
  • Oct 02, 2026
  • 4,610 views

अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की

रायपुर, 2 अक्टूबर 2026।


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोक भवन में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

राज्यपाल डेका ने लोक भवन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया।

सम्बन्धित खबरें