संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का वादा पूरा करने को प्रतिबद्ध सरकार:PM मोदी

  • Admin
  • Nov 28, 2026
  • 7,835 views

 

 

प्रधानमंत्री ने विशेष सत्र से पहले दोहराया संकल्प, महिला आरक्षण की मांग दशकों से उठाती रही हैं देशभर की महिलाएं

नई दिल्ली | 28 नवंबर 2026 , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के वादे को पूरा करने के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई है। संसद के आगामी विशेष सत्र से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि महिलाओं के आरक्षण की मांग दशकों पुरानी है और देशभर की महिलाएं लगातार इस मांग को उठाती रही हैं।

महिलाओं की मांग और सरकार का संकल्प

प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर की अनगिनत महिलाओं ने पत्रों और व्यक्तिगत संवाद के माध्यम से महिला आरक्षण की मांग को लगातार सामने रखा है। महिलाओं की इस अपेक्षा और उनके अधिकारों को लेकर सरकार का संकल्प दृढ़ है। उन्होंने जोर दिया कि इस पहल को देशभर की नारी शक्ति का व्यापक समर्थन प्राप्त है।

वादे को पूरा करने की प्रतिबद्धता

प्रधानमंत्री ने एक्स पर वीडियो संदेश साझा करते हुए कहा, “हमने अपनी नारी शक्ति से एक वादा किया था और उसे पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं...”

उन्होंने संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने तथा नारी शक्ति के सशक्तीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

सम्बन्धित खबरें