MP की चार ऐतिहासिक धरोहरों को UNESCO की अस्थायी सूची में जगह, CM यादव ने दी बधाई उदयगिरि गुफाओं से चंबल घाटी के मंदिर समूह तक शामिल, मुख्यमंत्री बोले—विश्व स्तर पर मिल रही मध्यप्रदेश की विरासत को पहचान

  • Admin
  • Sep 28, 2026
  • 1,844 views

भोपाल | 28 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की पुरासंपदा को वैश्विक पहचान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उदयगिरि गुफाएं, बाग गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला और चंबल घाटी के मंदिर समूह को यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में स्थान मिलने पर उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

मध्यप्रदेश की विरासत को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी विश्व पटल पर पहचान मिल रही है।

संरक्षण और संवर्धन का संकल्प मजबूत करने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को विश्व धरोहर के रूप में पहचान मिलना प्रदेश के लिए हर्ष और गर्व का विषय है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपनी विरासत के संरक्षण, संवर्धन और उसे विश्वभर तक पहुंचाने के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया।

सम्बन्धित खबरें