कूनो में चार चीता शावकों का जन्म, प्रोजेक्ट चीता को मिली ऐतिहासिक सफलता

  • Admin
  • Nov 20, 2026
  • 1,098 views

भोपाल, 20 नवंबर 2026।

मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चार स्वस्थ चीता शावकों के जन्म के साथ प्रोजेक्ट चीता ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता केओएमजी 3 ने आज कूनो के जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण बताया है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि चार नए शावकों के जन्म के साथ भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है। इनमें से 43 चीतों का जन्म भारत में ही हुआ है। चार वर्ष पहले शुरू हुआ चीता पुनर्वास कार्यक्रम आज एक उल्लेखनीय उदाहरण बन गया है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने वन्यजीव संरक्षण के संकल्प को साकार करने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि पूरे देश के लिए खुशी और गर्व का विषय है। मध्यप्रदेश के लिए इसका विशेष महत्व है।

मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रोजेक्ट चीता से जुड़े सभी वन्यजीव विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों और वनकर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सम्बन्धित खबरें