ईमेल प्रिंट मंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन सहकारिता मंत्री श्री सारंग और मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने की सहभागिता

सहकारिता एवं खेल तथा युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के आतिथ्य में अगस्त माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर सोमवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन हुआ। पुलिस बैंड ने देशभक्ति से ओतप्रोत मधुर धुनें प्रस्तुत की। गायन में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव संजय दुबे,  संजय कुमार शुक्ला, श्रीमती दीपाली रस्तोगी,  शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव  राघवेंद्र कुमार सिंह,  विवेक कुमार पोरवाल सहित मंत्रालय, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

सम्बन्धित खबरें