युवा अधिवक्ता दिव्यऋषि तिवारी के निधन पर CM यादव ने जताया दुख, जांच के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई सार्वजनिक स्थल पर विद्युत पोल के करंट की चपेट में आने से हुई थी मौत, मुख्यमंत्री ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

  • Admin
  • Sep 28, 2026
  • 1,359 views

भोपाल | 28 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवा अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिव्यऋषि तिवारी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। भोपाल में रविवार को सार्वजनिक स्थल पर विद्युत पोल से करंट लगने के कारण तिवारी के निधन की घटना को मुख्यमंत्री ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घटना की जांच कराए जाने और जांच के आधार पर वैधानिक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है।

परिजन के प्रति संवेदना

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

सम्बन्धित खबरें