26 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन, तीन घंटे तक आमजनों से करेंगे सीधा संवाद

  • Admin
  • Nov 21, 2026
  • 1 views

सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में सुनेंगे नागरिकों की समस्याएं और मांगें

रायपुर, 21 नवंबर 2026। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें और सुझाव सुनेंगे।

जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होंगे और उनके त्वरित एवं यथोचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से आमजन अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।

सम्बन्धित खबरें