कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक

  • Admin
  • Oct 17, 2026
  • 3,681 views

दिवंगतों के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

रायपुर, 17 अक्टूबर 2026। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं।

उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

सम्बन्धित खबरें