मुख्यमंत्री साय ने विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

  • Admin
  • Oct 31, 2026
  • 9,544 views

गृह ग्राम भेंडरा पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया, अंतिम यात्रा में शामिल होकर दी अंतिम विदाई

रायपुर, 31 अक्टूबर 2026। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बालोद जिले के ग्राम भेंडरा पहुंचे। यहां उन्होंने अहिवारा विधायक स्वर्गीय डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन पूरे क्षेत्र की जनता के साथ-साथ उनके लिए भी व्यक्तिगत रूप से अत्यंत पीड़ादायक है। उनका सरल व्यक्तित्व, आत्मीय व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सम्बन्धित खबरें