छत्तीसगढ़ के मीडियाकर्मियों को मिलेगी स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा सुरक्षा, योजना के प्रारूप पर सुझाव आमंत्रित

  • Admin
  • Nov 01, 2026
  • 15,897 views

1 से 30 नवंबर तक ईमेल के माध्यम से भेज सकेंगे सुझाव, जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है योजना का प्रारूप

रायपुर, 01 नवंबर 2026।

छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडियाकर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य शासन ने पहल की है। इसके लिए ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना–2026’ का प्रारूप तैयार किया गया है। शासन ने योजना के प्रारूप और इसके क्रियान्वयन को लेकर मीडियाकर्मियों तथा संबंधित पक्षों से सुझाव आमंत्रित किए हैं।

योजना के प्रारूप पर 1 से 30 नवंबर 2026 तक सुझाव भेजे जा सकेंगे। इसके लिए जनसंपर्क विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.dprcg.gov.in पर योजना का प्रारूप प्रकाशित किया गया है।

इच्छुक मीडियाकर्मी योजना के प्रावधानों और इसके क्रियान्वयन से जुड़े अपने सुझाव ईमेल के माध्यम से chhattisgarhmediakarmi@gmail.com पर भेज सकते हैं।

सुझाव आमंत्रित करने का उद्देश्य योजना के प्रारूप पर प्राप्त विचारों के आधार पर इसे अधिक उपयोगी और प्रभावी बनाना है। इसके लिए शासन ने एक माह की अवधि निर्धारित की है।

सम्बन्धित खबरें