प्राचीन मुक्तेश्वर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

  • Admin
  • Nov 22, 2026
  • 1 views

ग्रामीणों की आस्था और सामूहिक श्रमदान से हुआ मंदिर का पुनर्निर्माण, पौष पूर्णिमा पर आयोजित होता है तीन दिवसीय मेला

मुक्तेश्वर धाम छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र

रायपुर, 22 नवंबर 2026। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के धरसींवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चरौदा स्थित ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुखी, समृद्ध और खुशहाल जीवन तथा छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती प्राचीन मंदिरों, धार्मिक आस्थाओं और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से परिपूर्ण है। मुक्तेश्वर धाम जैसे ऐतिहासिक धार्मिक स्थल प्रदेश की गौरवशाली विरासत और लोक आस्था के जीवंत प्रतीक हैं। ऐसे धार्मिक स्थलों से हमारी सांस्कृतिक पहचान मजबूत होती है और सामाजिक एकता को भी बढ़ावा मिलता है।

मुक्तेश्वर धाम का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। ग्रामीणों की आस्था और सामूहिक श्रमदान से मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया है। यहां पौष पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान शिव के दर्शन करते हैं।

इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

सम्बन्धित खबरें