जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में शहीद हुए पवन यादव को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

  • Admin
  • Nov 20, 2026
  • 6,872 views

भोपाल, गुरुवार, 19 नवंबर 2026।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में मातृभूमि की सेवा करते हुए कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए मध्यप्रदेश के वीर सपूत पवन यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने वीर जवान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

पवन यादव सोनकच्छ के ग्राम पोलाय जागीर के निवासी थे। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपने संदेश में कहा कि मातृभूमि की सेवा में शहीद हुए पवन यादव का समर्पण और साहस आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत वीर आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सम्बन्धित खबरें