मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यमंत्री कृष्णा गौर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं शासकीय निवास पहुंचकर दी बधाई, कृष्णा गौर ने तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत

  • Admin
  • Sep 26, 2026
  • 9,334 views

भोपाल | 26 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव कृष्णा गौर के शासकीय निवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कृष्णा गौर ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाया और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

 

सम्बन्धित खबरें