योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया शोक

  • Admin
  • Nov 20, 2026
  • 1,321 views

भोपाल, 20 नवंबर 2026।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस कठिन समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि मां का जाना ऐसा दुख है, जिसे शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव है। जीवन में मां का स्थान कोई नहीं ले सकता।

उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

सम्बन्धित खबरें