असम सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया गहरा दुख काजीरंगा के निकट रोंगाजन में हुई दुर्घटना में जनहानि पर शोक व्यक्त किया, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

  • Admin
  • Nov 14, 2026
  • 1 views

भोपाल : 13 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने असम के काजीरंगा के निकट रोंगाजन में हुई भीषण सड़क दुर्घटना और उसमें हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने इस हृदयविदारक दुर्घटना में दिवंगत नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री यादव ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

सम्बन्धित खबरें