मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान श्री महाकालेश्‍वर की शयन आरती में सम्मिलित हुए भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर झांझ बजाई, श्रद्धालुओं से चर्चा की

 

भोपाल, 7 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रावण माह में महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर और नंदी जी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने शयन आरती में शामिल होकर झांझ बजाई तथा मंदिर में आए श्रद्धालुओं से दर्शन व्यवस्था की जानकारी ली।

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह तथा समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, उपाध्यक्ष मुकेश यादव, संजय अग्रवाल, संभागायुक्त आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सम्बन्धित खबरें