मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, हिन्दी के अनन्य सेवक और भारत रत्न, पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा है कि भारत रत्न टंडन का हिन्दी के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और संस्कृति के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के उनके आदर्श सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

सम्बन्धित खबरें