मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं

  • Admin
  • Aug 01, 2026
  • 1,291 views

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की पुरुष भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) प्रतिस्पर्धा में नीरज चोपड़ा के रजत और यशवीर सिंह के कांस्य पदक तथा डेकाथलॉन इवेंट (Decathlon Event) में  तेजस्विन शंकर के कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि खिलाड़ियों ने भारत का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों का अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन, करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। देशवासियों को इस उपलब्धि पर गर्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्बन्धित खबरें