बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया गहरा दुख, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने के निर्देश

  • Admin
  • Sep 26, 2026
  • 3,587 views

भोपाल | 26 सितंबर 2026

धार जिले के बदनावर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। डेलची रोड स्थित नदी के पास विसर्जन के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने परिजनों के प्रति जताई संवेदना

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘एक्स’ पर घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक बच्चे के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत बच्चों को अपने श्री चरणों में स्थान देने और उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सम्बन्धित खबरें