श्रीकृष्ण के आदर्शों से विकसित भारत का संकल्प : राष्ट्रपति मुर्मु

सत्य, धर्म, न्याय और निष्काम कर्म के मार्ग पर चलने का किया आह्वान

नई दिल्ली 3 सितंबर 2026। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश-विदेश में रह रहे भारतीयों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की जीवनलीला और उनके संदेश भारतीय संस्कृति एवं दर्शन को निरंतर प्रेरणा प्रदान करते हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मानवता को सत्य, धर्म, न्याय, करुणा और निष्काम कर्म का मार्ग दिखाया। श्रीमद्भगवद्गीता में निहित उनके उपदेश कठिन परिस्थितियों में विवेकपूर्ण निर्णय लेने और नैतिक मूल्यों पर दृढ़ रहने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पावन पर्व सद्भाव, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा की भावना को अपनाने का संदेश देता है। राष्ट्रपति ने देशवासियों से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाते हुए समावेशी और विकसित भारत के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

सम्बन्धित खबरें