पीएम आवास के हितग्राहियों को अब मुफ्त रेत, सीएम साय ने ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का किया शुभारंभ

रायपुर, 31 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के पात्र हितग्राहियों को अब आवास निर्माण के लिए निःशुल्क रेत उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को नया रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम में ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ किया।

इस पोर्टल के माध्यम से पात्र हितग्राही आवास निर्माण के लिए निःशुल्क रेत प्राप्त कर सकेंगे। रेत की मांग, स्वीकृति और उपलब्धता की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। इससे व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित होने के साथ हितग्राहियों को रेत प्राप्त करने के लिए अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी।

सरकार के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। आवास निर्माण में रेत प्रमुख निर्माण सामग्री है। ऐसे में निःशुल्क रेत उपलब्ध कराने से हितग्राहियों के निर्माण खर्च में कमी आएगी और मकान निर्माण में तेजी आएगी।

‘ई-रेत संगवारी’ के जरिए सरकार ने आवास योजना को निर्माण सामग्री की सुविधा से जोड़ते हुए हितग्राहियों को अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई है। योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों के पक्के घर के सपने को आसान बनाना है। निःशुल्क रेत, ऑनलाइन प्रक्रिया और पारदर्शी व्यवस्था इस पहल की प्रमुख विशेषताएं हैं।

सम्बन्धित खबरें